फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मोहल्ले के दबंगों से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या से पहले हुई थी पिटाई

Sat, 14 Jun 2025 01:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले के खेकड़ा कस्बे में मोहल्ला गिरधरपुर के युवक मनीष उर्फ सीटू ने पड़ोसियों की मारपीट और धमकियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने तीन भाइयों पर उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में रहने वाले युवक मनीष उर्फ सीटू (22) ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मनीष पड़ोस में रहने वाले तीन सगे भाइयों की धमकियों और मारपीट से लगातार मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 जून को आपके शहर में क्या हुआ

मनीष की मां कमलेश के अनुसार, गुरुवार को मोहल्ले के तीन युवकों ने डंडों से मनीष की पिटाई कर दी थी और घर छोड़ने की धमकी दी थी। इस घटना के अगले ही दिन शुक्रवार को आरोपियों ने दोबारा मनीष के घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। यह सभी घटनाएं मनीष को झकझोर गईं और शनिवार रात करीब दो बजे उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां कमलेश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी परिजनों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें