विवाद के बाद चाकू से हमला
बताया गया कि युवती के साथ शिवम के जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवती के भाई ने शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के करीब तीन वार उसके पेट और छाती में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर
घटना के बाद शिवम को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। युवक का उपचार जारी है।
पुलिस बयान और साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती के जन्मदिन पर शिवम के उसके साथ जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस घायल युवक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।