फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक ने बोला पाकिस्तान जिंदाबाद, दोस्तों ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, देशद्रोह का मुकदमा

Wed, 18 Sep 2024 06:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले तेड़ा गांव के सैलून संचालक अबरार के खिलाफ सिंघावली अहीर पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। वहीं इस मामले में गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसको लेकर पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय स्थति तेड़ा गांव के सैलून संचालक की दो दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें सैलून संचालक अबरार पाकिस्तान जिंदाबाद कहता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खुफिया विभाग अलर्ट हो गया और तेड़ा गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने के मामले में हिंदू संगठनों ने हंगामा कर आक्रोश जताया। सिंघावली अहीर पुलिस ने सैलून संचालक अबरार से पूछताछ की। पुलिस की जांच में घटना सही मिली। इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जांच के बाद एसआई प्रवीण शर्मा की तहरीर पर तेड़ा गांव के अबरार के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में अब खुफिया एजेंसिया भी उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है। 

 
विज्ञापन

बच गए बुलवाने वाले युवक
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में अबरार पाकिस्तान जिंदाबाद बोल रहा है। एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद बुलवाकर वीडियो बना रहा है। जो पुलिस की जांच में बच गया। पुलिस ने इस मामले में केवल एक को आरोपी बनाया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें