फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे युवक को लेने पहुंचा भाई, कार में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत

Mon, 26 Aug 2024 11:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके भाई समेत तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
एक्सीडेंट में कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की भिड़ंत में कार सवार सोनू (32) की मौत हो गई, जबकि यूपी पुलिस की परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थी समेत तीन घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया और घायलों का मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सिंघावली अहीर गांव का रहने वाला सतीश रविवार को मुरादाबाद में यूपी पुलिस की परीक्षा देने गया था। वहां से वापस लौटते समय वह लेट हो गया। उसे सवारी नहीं मिली। सतीश ने घर पर फोन किया तो उसका भाई सोनू गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ कार लेकर सुबोध को लेने चला गया। देर रात वापस लौटते समय जैसे ही वे मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बालैनी थाने के समीप पहुंचे, तो ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए और सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभ्यर्थी सतीश, मोनू और सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों का उपचार कराया। उधर हादसे का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें