बागपत जिले के खट्टा पहलादपुर गांव में अलमारी से डिब्बा निकालते समय महिला की उंगली में सांप ने काट लिया। महिला ने झटकते ही सांप को बाहर गिरा दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत में सुधार होने पर वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
बागपत जिले के खट्टा पहलादपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अलमारी से डिब्बा निकाल रही थी और अचानक उसकी उंगली में सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुसुम देवी अलमारी से सामान निकाल रही थीं। तभी एक सांप अंदर से निकल आया और उनकी उंगली में डस लिया। उन्होंने घबराकर झटके से हाथ बाहर खींचा तो सांप भी अलमारी से गिर पड़ा।
परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। चिकित्सक डॉ. शिखर ने बताया कि महिला की हालत अब सामान्य है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है।