फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति टीम से मुठभेड़: 25 हजार का ईनामी गौ तस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा व बाइक बरामद

Sat, 27 Sep 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बुलंदशहर के दोघट थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम और पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी गौ तस्कर औरंगजेब घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत मुठभेड़ में आरोपी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। 25 हजार का इनामी गौ तस्कर औरंगजेब पुत्र शकील निवासी पलड़ी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस पर की थी फायरिंग
सूचना मिली थी कि आरोपी कान्हड़ पलड़ी गांव से गुजर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो औरंगजेब ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा: गवाह बोला-एक बैग में कटा सिर था, दूसरे में उस्तरा-पन्नी में मिले हाथ के पंजे
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक पल्सर बाइक बरामद की। आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई मामलों में वांछित था आरोपी
थानाध्यक्ष सूर्य दीप सिंह ने बताया कि आरोपी गौ हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें