असारा गांव में एक व्यक्ति ने शादी के 23 साल बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। उसके बेटे ने ही पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
असारा गांव के रहने वाले रिजवान ने बृहस्पतिवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने बुधवार रात उसकी मां के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर छोड़ दिया। बताया कि पिता घर में रोजाना किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता है। पिता एक महिला से शादी करने की बात भी करता रहता है, जिसका विरोध करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज व मारपीट करता है।
युवक ने आरोप लगाया कि वह और उसकी बहन शादीशुदा हैं और घर के माहौल से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। पुलिस ने तीन तलाक देने के आरोपी इमरान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।