फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpa: किसान दंपती को छूकर गुजरी माैत, चारे से लदी बग्गी पर गिरा बिजली का तार, भैंसे की माैत, पति-पत्नी झुलसे

Fri, 30 Aug 2024 04:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

खेकड़ा कस्बे के जंगल में बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान दंपती झुलस गए जबकि भैंसे ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं आक्रोषित ग्रामीणों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे के जंगल में बिजली का तार टूटकर गिरने से किसान दंपती झुलस गए, जबकि भैंसे की मौके पर मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसानों ने आक्रोश जता विद्युत निगम से क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलवाने की मांग की हैl 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले सुरेंद्र यादव के कस्बे के जंगल में सुनहेड़ा मार्ग पर खेत हैl शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत से भैंसा-बग्गी में पशुओं के लिए चारा लेकर घर वापस आ रहा थाl तभी अचानक मार्ग पर उच्च क्षमता का तार टूटकर बोगी के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हादसे में बग्गी में बैठे किसान सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी बबीता यादव झुलस गए, जबकि भैंसे की मौके पर ही मौत हो गईl पता लगने पर आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर बिजली घर में फोन कर आपूर्ति बंद कराई और उन्हें भैंसा-बोगी से नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करायाl

आक्रोषित किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध जतायाl कहा कि वे विद्युत निगम के अधिकारियो से मार्ग से गुजर रही उच्च क्षमता की जर्जर हालत में विद्युत लाइन को बदलवाने कि मांग कर चुके हैंl लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गईl

पीड़ित किसान के मुताबिक विद्युत तार टूटकर गिरने से मरे भैंसे की कीमत करीब साठ हजार रुपये हैl किसानों ने एक डायल 112 पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दीl पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोषित किसानों को किसी तरह समझा-बुझा कर शांति कियाl किसानों ने  विद्युत निगम के अधिकारियों से पीड़ित किसान को क्षतिपूर्ति  मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की हैंl 

शीघ्र ही जर्जर हाल लाइनों को बदलवाकर किसानो की समस्या का समाधान कराया जाएगाl  -पवन कुमार एसडीओ विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें