फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: युवक को धारदार हथियार से काटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाया, परिजन बोले- महिला के चक्कर में मार दिया

Thu, 10 Apr 2025 05:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

ट्योढ़ी गांव निवासी सचिन शर्मा (25) लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव संतोषपुर गांव के श्मशान घाट में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सचिन शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में एक युवक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई और शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने एक महिला के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जिस तरह परिजनों ने एक महिला का जिक्र किया है, उससे मामला प्रेम संबंधों का होने का शक है, जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ट्योढ़ी गांव से लापता हुए सचिन शर्मा (25) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद नौरोजपुर गुर्जर मार्ग पर स्थित संतोषपुर गांव के श्मशान घाट में उसका शव फेंककर पेट्रोल से जला दिया गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसकी शनाख्त कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अमित ने बताया कि मृतक उसका साला सचिन शर्मा है, जो सोमवार को घर से जन्मदिन में जाने की बात कहकर आया था और वापस नहीं लौटा। उसकी गुमशुदगी बड़ौत कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। मृतक के परिजनों ने एक महिला के परिजनों पर हत्या की आशंका जताई। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें