फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: जमात में गए किशोर के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक यौन शोषण, बेहोश होने पर गोद में उठाकर लाया पिता

Mon, 28 Jul 2025 09:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

एक गांव निवासी किशोर पास की ही मस्जिद में जमात में शामिल होने गया था। वहां दो युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बेहोश होने पर गलत काम किया। दोनों आरोपियों सद्दाम और दानिश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तब्लीगी जमात में शामिल होने गए किशोर के साथ दो युवकों ने सामूहिक यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। बेहोशी की हालत में मिले किशोर के पिता ने सद्दाम और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसका नाबालिग बेटा 21 जुलाई को तब्लीगी जमात में गांव की ही एक मस्जिद में गया था। उसके साथ गांव के ही सद्दाम और दानिश भी थे। आरोप लगाया कि रात में दानिश और सद्दाम ने उसके बेटे को नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिला दी, इससे वह बेहोश हो गया। दानिश और सद्दाम ने उसके बेटे का यौन शोषण किया, जिससे उसके बेटे की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। 
 
विज्ञापन

दूसरे बेटे ने घर आकर पूरी घटना के बारे में बताया तो वह वहां जाकर अपने बेटे को उठाकर चिकित्सक के पास ले गया। होश में आने पर बेटे ने पूरी घटना बताई। पुलिस का कहना है कि किशोर की मेडिकल जांच कराई गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: दुकान के अंदर खींचकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की चीखें सुनकर कांपा कलेजा, सरधना में तनाव    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें