फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पति- पत्नी बनकर किराए का घर देखने आए दो लुटेरे, बेवा महिला से लूटे जेवर, भागते हुए कैमरे में हुए कैद

Fri, 30 May 2025 05:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

नेहरू रोड स्थित राम कॉलोनी में दिनदहाड़े यह वारदात की गई। पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में दोनों पैदल ही भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
लूट के बाद भागती महिला और उसके कुछ पीछे आता पुरुष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में नेहरू रोड स्थित राम कॉलोनी में एक विधवा महिला के साथ लूट की वारदात सामने आई है। शुक्रवार दोपहर को एक महिला और पुरुष की जोड़ी ने किराए का मकान देखने के बहाने पीड़िता के घर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने महिला के कानों के कुंडल और गले की सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीड़िता शकुंतला जैन अपने मकान में अकेली रहती हैं। उनके पति जगदीश की 15 साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनका बेटा प्रवीण दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना के समय शकुंतला अपने घर में सो रही थीं। 
 
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। लुटेरे भागते समय कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बड़ौत के सीओ विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की तहरीर मिलने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें