सार
बागपत के बिनौली क्षेत्र में बरनावा-दाहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
बागपत जिले के बिनौली क्षेत्र में बरनावा-दाहा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। संतनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक
जानकारी के अनुसार बरनावा-दाहा मार्ग पर संतनगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौसपुर निवासी 25 वर्षीय सलमान और बरनावा निवासी 19 वर्षीय साद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।