फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, अभी होल्ड पर रखा गया, दावेदार एक-दूसरे की खोल रहे पोल

Wed, 15 Jan 2025 09:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। यहां तक कि अब दावेदार एक दूसरे की पोल खोलने में जुटे हैं। हालांकि अभी तक जिलाध्यक्ष पद की दाैड़ में पांच नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए खींचतान इतनी बढ़ गई है कि अब एक-दूसरे की पोल खोलने में लग गए हैं। हाईकमान तक पुराने विवादों की शिकायत की जा रही है। इस कारण ही बागपत जिलाध्यक्ष को फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है। पदाधिकारियों की बैठक में इस कारण ही किसी नाम पर सहमति नहीं बन सकी और अगले सप्ताह तक बैठक में दोबारा इस पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन कराने को चुनाव पर्यवेक्षक व पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और चुनाव अधिकारी अशोक जाटव 8 जनवरी को यहां पहुंचे थे। उनके सामने नामांकन करने के लिए भाजपा नेताओं की भीड़ जमा हो गई थी और जिलाध्यक्ष बनने की चाहत में 59 नेताओं ने नामांकन किया था। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष के लिए नाम पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: Baghpat: कड़कड़ाती ठंड में किसानों ने अर्धनग्न होकर दूसरे दिन दिया धरना, ये है मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ाैत से तीन, बागपत से दो नाम शामिल
जिलाध्यक्ष के लिए शुरुआती तौर पर पांच नाम की सूची बनाई गई और इसमें बड़ौत विधानसभा क्षेत्र से तीन तो बागपत से दो नाम शामिल किए गए। इसके बाद लखनऊ में इन पर चर्चा करने के लिए सभी नाम बैठक में रखे गए। मगर, वहां जिसका भी नाम रखा गया, उसके कारनामों की पहले ही शिकायत की गई थी।

इस तरह जिलाध्यक्ष के नाम के साथ ही उसके विवादों में रहने के कारण पार्टी को जिले में उसकी वजह से होने वाले नुकसान पर भी चर्चा की गई। यह भी देखा गया कि शिकायत कोई सामान्य है व राजनीतिक द्वेष के कारण हुई है या मामला गंभीर है।

इन सभी कारणों से बागपत जिलाध्यक्ष का नाम तय नहीं हो सका और उसको होल्ड पर रख दिया गया। अब अगले सप्ताह तक दोबारा से जिलाध्यक्ष के नाम पर चर्चा होगी और यह माना जा रहा है कि तभी जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें