चाय की दुकान में घुसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी। इसी वजह से वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे दुकान में जा घुसा। हादसे में सांकरोद निवासी ट्रैक्टर चालक रियाजु, उसका साथी अनस, लोनी निवासी अरबाज, आसिफ, शंकर, दिनेश, पप्पू, सुनील, विनोद और इरफान समेत करीब 12 लोग घायल हो गए।
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पाठशाला चौकी प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ट्रक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।