बागपत जनपद अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में एक युवक की मौत के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मृतक की मौसी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगा दिया। परिजन जहां बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे थे, वहीं रिश्तेदारों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर जांच शुरू कर दी।
सुबह घर में मृत मिला युवक
जानकारी के अनुसार कस्बे की मंडी क्षेत्र निवासी संदीप रविवार रात घर में सोया था। परिजनों का कहना है कि रात में उसने तबीयत खराब होने की शिकायत भी की थी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो संदीप मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।