फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मुठभेड़: लूट की वारदात करने वाले तीन लुटेरे दबोचे, पुलिस की गोली लगने से दो हुए घायल

Mon, 20 Nov 2023 03:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 2.30 लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत में जनपद में सोमवार को पुलिस और बमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो लुटेरे पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि अहमदशाहपुर पदड़ा गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 2.30 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने लूट में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भाग गया।

मेरठ के किठौर के रहने वाले भारत फाइनेंस कंपनी के फाइनेंसर दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दो दिन पहले अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। तभी दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे रुपयों से भरा बैग समेत अन्य सामान लूट लिया और हथियार लहराते हुए भाग गए थे।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। बताया कि सोमवार दोपहर रेलवे फाटक के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें गाजियाबाद जिले के खिंदौड़ा गांव का रहने वाला शाहनवाज और दिल्ली निवासी आरिफ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Deoband: योगी सरकार के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगा हलाल ट्रस्ट, सीईओ नियाज अहमद ने पाबंदी को बताया गलत
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि दोनों घायलों समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी चौथे की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें