फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: यति नरसिंहानंद का सिर काटने की धमकी, तीन आरोपी गिरफ्तार, पकड़े जाने पर ये बोले...

Sun, 06 Oct 2024 09:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बड़ागांव के ग्रामीणों ने गांव के ही युवकों पर सोशल मीडिया पर महंत यति नरसिंहानंद का फोटो अपलोड कर सिर काटने की धमकी देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर सिर काटने की धमकी दी गई। खेकड़ा पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और बड़ागांव के ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। उन्होंने गांव के ही वर्ग विशेष के कुछ युवकों पर सोशल मीडिया पर महंत यति नरसिंहानंद का फोटो अपलोड कर सिर काटने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अपलोड करने वाले बड़ागांव निवासी मोहम्मद कैफ, उवेश और सांकरौद निवासी आस मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने पर आरोपी बोले कि सर गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं करेंगे। पुलिस का कहना है कि तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें