सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम व इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने विवाह मंडप में लगे सीसीटीवी कैमरे देख तो दो संदिग्ध युवक मंडप के अंदर आते दिखाई दिए।
उक्त युवकों ने पहले पानी पिया। इसके बाद घूमते हुए बैग के पास पहुंच गए। जैसे ही लोगों का ध्यान बैग से हटा तो दोनों युवक बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन युवक हाथ नहीं लगे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
बैग चोरी करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में दोनों दिखाई दे रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
-सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत।