फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News : युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, पुलिस को देख हमलावर भागे, ये था मामला

Sat, 31 Dec 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : हमलावरों ने एक युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वही पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। जानिए आखिर मामला क्या था।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में नगर की गांधी रोड पर शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में कुछ लोगों ने शामली के सिलावर गांव के एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन


छात्र निखिल शर्मा पुत्र नंदकिशोर शामली के सिलावर गांव का रहने वाला है। शनिवार को वह किसी काम से गांधी रोड पर आया हुआ था। जब वह सामान खरीदकर लौट रहा था तो वहां पर पहले से ही कुछ युवकों में झगड़ा हो रहा था। तभी सात-आठ युवकों ने निखिल को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे युवकों के परिजनों व रिश्तेदारों ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें