आगरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता गुराना टीम के खिलाड़ी
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। गुराना गांव में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आगरा में संपन्न हुई एक दिवसीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कबड्डी कोच एडवोकेट विशेष तोमर ने बताया कि आगरा में 26 जून से 27 जून तक डे-नाइट एक दिवसीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी गुड़ मंडी बड़ौत ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए दमदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच जेडी कबड्डी एकेडमी नोएडा के साथ हुआ। शहीद भगत सिंह कबड्डी एकेडमी गुड़ मंडी बड़ौत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा की टीम को 33/31 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में टीम का मुकाबला आगरा की टीम के साथ हुआ। फाइनल में टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आगरा की टीम को 24/17 के अंतर से हराया।
सोमवार केा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने टीम के खिलाड़ियों में टीम कैप्टन सागर पहलवान, बेस्ट रेडर गौरव तोमर, बेस्ट डिफेंड बादल उफ़ॱर भूरा, बेस्ट ऑलराउंडर सूरज उज्ज्वल को सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनानें में कबड्डी कोच एडवोकेट विशेष तोमर अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ, हार्दिक तोमर, अमित मलिक, सनी तोमर, वैभव उर्फ बजरंगी, वंश जावला, अरुण उर्फ तावड़ा, राजा खेड़ी, आशु चौधरी, कवित चिकारा का योगदान रहा।