बड़ौत। कमलानगर मोहल्ले में अवैध रूप से मस्जिद निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
सोनू, नवीन, रवि, सुभाष, संजीव, कल्लू, दीपक आदि ने बताया कि मोहल्ले में एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है, जिस पर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बताया कि पहले बिना नक्शा पास कराने और बिना प्राधिकरण की अनुमति के यहां पर मकान का निर्माण किया गया था। अब उक्त मकान को मस्जिद में तब्दील करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शिकायत के बाद एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह ने मौके का निरीक्षण कर मस्जिद निर्माण का कार्य रुकवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्माण कार्य जारी है। जिससे हिंदू संगठन और मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। बिना प्रशासन व प्राधिकरण के अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।