फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राज्य स्तरीय पहलवान ने शिक्षिका से हाईवे पर की छेड़छाड़, भाई और उसके साथियों ने पीटा

Wed, 17 Sep 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप के पास यह घटना हुई। शहर के एक स्कूल से गांव जाते हुए शिक्षिका के साथ घटना हुई। बताया कि आरोपी कई दिन से उसके पीछे पड़ा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
शिक्षिका। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका ने थार में सवार होकर आए बली गांव के राज्य स्तरीय पहलवान अभिषेक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका पता चलने पर आए शिक्षिका के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

 

बागपत क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी बहन शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह ई-रिक्शा से स्कूल में आती-जाती है। बताया कि बली गांव का रहने वाला अभिषेक उसकी बहन का पांच दिनों से पीछा कर रहा था। स्कूल की सोमवार को छुट्टी होने के बाद उसकी बहन ई-रिक्शा से तीन बजे घर जा रही थी। वह मेरठ नेशनल हाईवे पर सीएनजी पंप के पास पहुंची तो अभिषेक अपनी थार गाड़ी में आया और उसे खड़ी करके ई-रिक्शा में बैठ गया।
 
विज्ञापन

आरोप है कि अभिषेक ने उसकी बहन से मोबाइल नंबर मांगा और मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथ मारपीट की गई। शिक्षिका ने फोन कर घटना की जानकारी अपने भाई को दी। वह अपने साथियों के साथ बागपत में काम से आया हुआ था, जो तुरंत ही वहां पहुंच गया। 
उसने विरोध जताया तो युवक ने उसे भी मारने की धमकी दी। तब शिक्षिका के भाई ने साथियों संग मिलकर युवक की धुनाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनके अनुसार वह राज्य स्तरीय पहलवान है और गाजियाबाद में अखाड़े में प्रैक्टिस करता है।

ये भी देखें...
Meerut: नशेड़ी ड्राइवर ने लहराते हुए दौड़ाया ट्रक, वाहनों को टक्कर मारकर चलता रहा, पुलिस को आठ किमी तक दौड़ाया    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें