फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: अचानक सामने आई नील गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पिता की मौत; बेटा-बहू घायल

Tue, 23 Jun 2026 06:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के गांव निरपुड़ा निवासी आशु अपनी पत्नी निशा और पिता ब्रजवीर के साथ ग्रेटर नोएडा से लौट रहा था। बरनावा दाहा-मार्ग पर हादसा हो गया। ब्रजवीर की मौके पर मौत हो गई। दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
ब्रजवीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी से अपने गांव निरपुड़ा लौट रहे एक टैक्सी चालक की कार के सामने अचानक नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिसमें कार चालक के पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 

यह घटना बरनावा-दाहा गांव के बीच सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई। निरपुड़ा गांव निवासी टैक्सी चालक आशु अपनी पत्नी निशा और पिता ब्रजवीर (62) के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार घटना स्थल के करीब पहुंची, खेत से निकलकर एक नील गाय अचानक कार के सामने आ गई। नील गाय को बचाने के लिए आशु ने तेज़ी से कार का स्टेरिंग घुमाया, लेकिन दुर्भाग्यवश, कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।
 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को तत्काल बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते-पहुंचते ब्रजवीर ने दम तोड़ दिया। टैक्सी चालक आशु और उसकी पत्नी निशा को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां बड़ौत के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

दिवंगत ब्रजवीर ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे। उनके परिवार में उनकी मां अतरकली, बेटी शिवानी, पुत्र आशु और पुत्रवधू निशा हैं। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।जांच अधिकारी केवल सिंह ने कहा कि रात के समय सुनसान और जंगली रास्तों पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नील गाय अक्सर वाहनों की तेज लाइट देखकर अचानक सड़क पर आ जाती हैं, जिससे इस तरह के हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे रात में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सतर्क रहें। 

ये भी देखें...
Baghpat: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र की सीने में दर्द होने पर मौत, बिजनौर से डिग्री लेने आया था बड़ौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें