फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: स्टैंड खुला रहने से अनियंत्रित हुई स्कूटी, कंधे में घुसी एक्सप्रेसवे की रेलिंग, हिस्ट्रीशीटर की मौत

Mon, 01 Jun 2026 10:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हादसे में तेज सिंह उर्फ लीलू पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में लीलू की मौत हो गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
लीलू पहलवान की फाइल फौटो और मौके पर जांच करती पुलिस व स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड खुला रहने से सड़क पर रगड़ लगने पर स्कूटी अनियंत्रित होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की रेलिंग से टकरा गई। लोहे की रेलिंग का हिस्सा हिस्ट्रीशीटर तेज सिंह उर्फ लीलू पहलवान के कंधे के नीचे घुस गया। दिल्ली के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तेज सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

बाघू गांव निवासी तेज सिंह उर्फ लीलू पहलवान की पांच साल पहले गांव में हुए कई झगड़ों के मामलों में बागपत कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खुली थी। इस समय वह गांव में खेतीबाड़ी करता था। बताया कि सोमवार दोपहर किसी काम से अग्रवाल मंडी टटीरी गया था। वहां से शाम को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से वापस गांव लौट रहा था। 
 

पुलिस के अनुसार सर्विस रोड पर स्थित स्कूल के पास उसकी स्कूटी का स्टैंड खुला रहने के कारण वह जमीन से टकरा गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ सड़क की रेलिंग से टकरा गई। लोहे की रेलिंग लीलू पहलवान के कंधे के नीचे घुस गई और घायल लीलू वहीं पर गिर गया। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

लीलू को निजी अस्पताल ले जाया गया। खून ज्यादा बहने से लीलू की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सकों ने हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार वाले दिल्ली लेकर जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। लीलू के परिवार में तीन बच्चे हैं। जांच अधिकारी सीमा सिंह का कहना है कि स्कूटी का स्टैंड खुला होने के कारण हादसा हुआ है।

ये भी देखें...
UP: छात्रा ने लगाई आग, मौत से पहले दिया बयान, मैं जीना चाहती हूं...; कोर्ट ने यौन उत्पीड़न करने वाले को दी सजा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें