बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव के पास घने कोहरे के बीच एक स्कूल बस और कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल बस हाईवे पर पलट गई।
विज्ञापन
10 छात्र-छात्राएं घायल
हादसे के समय बस में सवार छात्र-छात्राओं में से 10 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि किसी भी छात्र की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।
बताया गया कि स्कूल बस लधवाड़ी गांव से छात्र-छात्राओं को लेकर सरूरपुर कलां गांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।