फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीनिया में धाक जमाएंगे बागपत के धावक

विज्ञापन
बड़ौत के कोताना में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व विधायक वीरपाल राठी। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
2 से 4 अप्रैल को होने वाली ट्रैक एंड फील्ड सीरीज एथलीट प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बागपत जनपद के तीन धावकों का चयन कीनिया की राजधानी नैरोबी में दो से चार अप्रैल तक होने वाली ट्रैक एंड फील्ड सीरीज एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बुधवार को तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित कर सफलता की कामना की गई।
विज्ञापन

आंचल एथलीट स्पोर्ट्स एकेडमी कोताना की एमडी पूजा चौधरी ने बताया कि तुगाना निवासी आर्यन चौहान का 800 मीटर, 1500 मीटर, लुहारी गांव निवासी दीपक कुमार का 200 मीटर, 400 मीटर व दिल्ली निवासी आशीष का 10 किलोमीटर व 21 किलोमीटर में ट्रैक एंड फील्ड सीरीज एथलीट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन तीनों खिलाड़ियों को बुधवार को एकेडमी की ओर से सम्मानित किया गया। रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी देश-दुनिया में जनपद का नाम रोशन कर रहे है। यह बहुत खुशी की बात है। इस दौरान सरदार सिंह, कालृू सिंह, हरवीर सिंह, कबड्डी कोच जयप्रकाश और अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें