फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघू हत्याकांड: 25 हजार का इनामी शूटर मुठभेड़ में घायल, दो साजिशकर्ता पहले ही जेल भेजे गए

Tue, 09 Sep 2025 11:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में अंकुर नैन हत्याकांड का फरार 25 हजार रुपये का इनामी शूटर विनय उर्फ बिच्छु पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। जबकि मुख्य आरोपी आनन्द और अनमोल फरार हैं। हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत बाघू गांव के अंकुर नैन हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी शूटर विनय उर्फ बिच्छु सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घटना सूजरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई, जब बाइक सवार शूटर ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली विनय के पैर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी 25-25 हजार के इनामी आनंद और अनमोल मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस ने कांबिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

अंकुर नैन की हत्या 4 सितंबर को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर की गई थी। कार सवार हत्यारोपियों ने पहले अंकुर की बाइक को टक्कर मारी और फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई मोनू नैन ने आनंद, विनय उर्फ बिच्छु और अनमोल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थीं।

हत्या की साजिश रचने में शामिल आनंद के रिश्ते का दादा ताराचंद और फूफा करण को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें