फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के थानों में फिर फेरबदल

Fri, 25 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में अपराध पर अंकुश लगने के लिए एसपी अजय शंकर राय ने गुरुवार को थानों में बड़ा फेरबदल किया है। चार थाना प्रभारी बदले गए। जबकि कई एसएसआई इधर से उधर किए गए हैं। 
विज्ञापन

 एसपी अजय शंकर राय ने पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार भारती को खेकड़ा थानाध्यक्ष बनाया। रमाला थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वशिष्ठ को छपरौली थानाध्यक्ष बनाए। छपरौली एसओ को रमाला थाना प्रभारी बनाया गया। खेकड़ा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार को चांदीनगर थानाध्यक्ष बनाया गया। पुलिस लाइन में तैनात रणवीर सिंह यादव को डीसीआरबी में विवेचना सैल प्रभारी बनाया गया। एसआई फिरोज अख्तर को पुलिस  लाइन से बड़ौत कोतवाली एसएसआई बनाया। 
खेकड़ा बाजार चौकी प्रभारी लोकेंद्र शर्मा को बागपत कोतवाली एसएसआई बनाया। बड़ौत की औद्योगिक चौकी प्रभारी यशपाल सिंह को दोघट एसएसआई, बागपत थाने में तैनात एसआई बिजेंद्र  कुमार कुशवाहा को सिंघावली अहीर थाना के एसएसआई बनाए गए। इसी तरह  कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान को खेकड़ा  चौकी प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन में तैनात धर्मेंद्र सिंद्धू को एसएसआई बिनौली, एसआई निरंजन सिरोही को पुलिस लाइन से बागपत कोतवाली, बड़ौत एसएसआई राजपाल सिंह को रमाला थाना तथा चांदीनगर थाने के एसएसआई चितवन कुमार को छपरौली थाने के एसएसआई बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें