फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: राकेश टिकैत बोले- 50 रुपये और बढ़े गन्ने का मूल्य..., भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने टिकैत को लेकर ये कहा

Sun, 09 Nov 2025 12:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बड़ौत पहुंचे और राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई के निधन पर शोक जताया। साथ ही राकेश टिकैत पर निशाना साधा। वहीं राकेश टिकैत खेकड़ा में आयोजित समारोह में पहुंचे और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
खेकड़ा पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ौत में राकेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि टिकैत न तो कोई सक्रिय किसान नेता बचे हैं और न ही चुनावी मैदान में हैं। वह केवल विपक्ष का मोहरा बने हुए हैं और किसी भी तरह से किसानों के हितैषी नहीं हैं।
विज्ञापन

 

बड़ौत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र चौधरी शनिवार को बड़ौत में राज्यमंत्री केपी मलिक के भाई रविंद्र मलिक के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। उनके साथ ही राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने परिवार को सांत्वना दी। वहां भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा है। उन्होंने बताया कि योग्य मतदाताओं को अब एसआईआर पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी।
 

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। पहली सरकारों में केवल अपराधियों को बढ़ावा दिया जाता था और अब अपराधियों का सफाया होता है। विकास भी हर जगह हो रहा है। इस मौके पर सुधीर मान, पुष्पेंद्र तोमर, रविंद्र आर्य, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
 

गन्ने पर 50 रुपये और बढ़ाए प्रदेश सरकार : राकेश टिकैत
खेकड़ा के मवीकलां गांव में शादी समारोह के दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 2027 के चुनाव से पहले गन्ने का मूल्य 50 रुपये और बढ़ाना चाहिए।
वह भाकियू के जिला प्रभारी विनोद कुमार की बेटी के शादी समारोह में मवीकलां गांव पहुंचे थे। 
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने कहा कि गन्ने बकाया का भुगतान भी जल्द कराना चाहिए, ताकि किसान परेशान न हों। यमुना नदी में आई बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। ऊर्जा निगम जो स्मार्ट मीटर लगवा रहा है उनपर रोक लगानी चाहिए। आगामी चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में जो वादे सरकार ने किए थे उनको पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें