मामले की जानकारी देते बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
निबाली गांव निवासी वरुण ने बताया कि उसका भाई शेखर शर्मा कुंडली की कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार देर रात कंपनी से वापस लौट रहा था। देर रात तक वह घर नहीं आया तो उसने फोन पर शेखर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
शेखर की हत्या की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
देर रात करीब ढाई बजे पुलिसकर्मियों ने फोन कर बताया कि शेखर का शव नौरोजपुर मार्ग पर बाग के पास पड़ा मिला है। शेखर के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। मृतक शेखर शर्मा दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल था।