बागपत जनपद में दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस के अनुसार, गांगनौली निवासी बबली ने सूचना दी कि उसके भाई अनिल की पत्नी सावित्री की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि महिला गर्भवती थी और पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी।