फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, हाईवे पर ट्रकों को बनाते थे निशाना

Tue, 15 Oct 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जिले में क्राइम ब्रांच और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों में लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके तीन साथी पुलिस के सामने से भाग निकले। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, दो तमंचे, चाकू, पिकअप गाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेजा। 

विज्ञापन


एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने सोमवार की रात में करीब 1:40 बजे डौला नहर की पटरी पर मुठभेड़ के बाद सुजाऊद्दीन पुत्र जाहिद निवासी किठौर जनपद मेरठ, शाबिर पुत्र जाकिर, असलम पुत्र फारूख निवासी गांव नाहल मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के दो मिर्च के बोरे, चार कार्टून कुरकुरे, आठ कार्टून सूजी रस, 40 पीस जींस व टी-शर्ट, चार जोड़ी जूते, चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी, दो तमंचे, चाकू बरामद किए। जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। 

वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि इस गिरोह में 10 से 12 बदमाश शामिल हैं। हाईवे किनारे खड़े होने वाले ट्रकों से चोरी करते हैं। यदि ट्रक चालक जाग जाए तो तमंचे के बल पर उससे लूटपाट भी करते हैं। मेरठ-बागपत मार्ग पर खड़े एक ट्रक से सामान चोरी कर गाजियाबाद बेचने जा रहे हैं। बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मुरादाबाद, अमरोहा आदि जिलों में सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाते हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश भर में फैला है सॉल्वर गैंग का जाल, पद के हिसाब से एक करोड़ तक लेते हैं रकम, गढ़ बना यह जिला

विज्ञापन

बच्चों के इलाज के लिए चोरी का बहाना
पकड़े गए आरोपी सुजाऊद्दीन ने बताया कि उसके बच्चे बीमार हैं। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज नहीं करा पा रहा है। उसने मजबूर होकर इस रास्ते को चुना। वह तीन बारे चोरी की घटनाएं कर चुका है।

गिरोह का सरगना है असलम
पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना असलम है। उस पर डकैती, लूट, चोरी के 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिला बागपत, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा आदि जनपदों में घटनाओं को अंजाम देता था। शाबिर पर दो और सुजाऊद्दीन पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

एक्सप्रेस-वे पर दो चोर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे खड़े ट्रक में चोरी कर भाग रहे मोनू पुत्र सेठ पासवान निवासी संजय कैंप हैदरपुर दिल्ली, देवेश पुत्र चरण सिंह निवासी लोहिया कैंद हैदरपुर दिल्ली को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के दो मोबाइल और चाकू बरामद किया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें