फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, चार घायल, तमंचे व कारतूस बरामद

Thu, 05 Dec 2024 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जनपद के शिकोहपुर गांव के जंगल और डौला नहर की पटरी पर संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में चार घायल हुए हैं। पुलिस ने माैके से तमंचे, कारतूस, गाड़ी में बंधा संरक्षित पशु बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ाैत के जंगल में संरक्षित पशुओं का कटान करने वालों के साथ पुलिस की बुधवार रात मुठभेड़ हो गई। शिकोहपुर-इदरीशपुर मार्ग और डौला नहर की पटरी पर हुई दो पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से चार आरोपी घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया।

विज्ञापन


शिकोहपुर- ईदरीशपुर मार्ग पर बुधवार रात संरक्षित पशुओं का कटान करने की फिराक में घूम रहे दो तस्कर पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक छोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा किया तो दोनों बदमाशों ने गोली चला दी। इसमे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।
 

घायल बदमाशों की पहचान शहजाद निवासी नंदनगरी, दिल्ली और साहिल निवासी पूजा कॉलोनी खजूरी खास दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने तस्करो से दो तमंचे,कारतूस, रस्सी, छुरा और एक चोरी की बाइक बरामद की।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डौला नहर की पटरी पर बसौद गांव के जंगल में पुलिस की कार सवार पशु तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमे गोली लगने से नफीश निवासी बड़का और नईम निवासी किवाड़ जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। जो संरक्षित पशु को लेकर कटान के लिए जा रहे थे।

 
विज्ञापन

एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि घायल पशु तस्करों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने तस्करों से कार में लदा संरक्षित पशु, नशे के इंजेक्शन, गंडासा, चार छूरे समेत अन्य औजार बरामद किए।
 
नफीश पर 15 तो साहिल पर छह मुकदमे दर्ज
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बड़का निवासी पशु तस्कर नफीश के खिलाफ संरक्षित पशुओं के कटान और गैंगस्टर के 14 मुकदमे दर्ज हैं, इनमें इसके अलावा दिल्ली के साहिल पर छह और शहजाद के खिलाफ बुलंदशहर और बड़ौत कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें