फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घरवालों को बिना बताए हिरोइन बनने मुंबई गई युवती, बागपत पुलिस वापस ले आई... बोली- जला दिए मेरे सपने

Wed, 04 Dec 2024 08:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

युवती के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह घर से सोने के जेवर भी ले गई है। फोन की लोकेशन के आधार पर युवती का पता लगाया गया। अब कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा कस्बे से लापता युवती को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया। वह अभिनेत्री बनने के लिए घर छोड़कर गई थी। युवती को लेकर पुलिस बागपत लौटी। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 

कस्बे के एक मोहल्ले की युवती परिजनों को बिना बताए 23 अक्तूबर को लापता हो गई थी। इसके बाद 24 अक्तूबर को युवती के पिता ने खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसकी बेटी घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी भी साथ ले गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती की लोकेशन मुंबई में मिली। 
 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस की टीम मुंबई गई और वहां से युवती को बरामद करने के बाद वापस ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अभिनेत्री बनना चाहती है, जबकि परिवार वाले इसका विरोध करते हैं। युवती ने फिल्मी डायलॉग बोला कि, आपने मुझे यहां लाकर मेरे सपने जला दिए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें