सार
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। जांच में युवक की उम्र 22 साल पाई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने समय रहते एक बाल विवाह रुकवा दिया। सूचना मिलने पर टीम ने मंदिर पहुंचकर जांच की, जिसमें दुल्हन बनी किशोरी की उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। इसके बाद टीम ने विवाह रुकवाते हुए दोनों पक्षों को बाल विवाह कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सूचना मिलने पर मंदिरों में की जांच
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। इस सूचना के बाद एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम कई मंदिरों में जांच करने पहुंची। जांच के दौरान नेशनल हाईवे स्थित गुफा मंदिर के बाहर एक किशोरी शादी के जोड़े में कुछ लोगों के साथ खड़ी मिली।