फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में जीते बागपत के खिलाड़ियों ने पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गांव पाली में किया गया खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गुजरात में संपन्न हुई नेशनल ऑल स्टाइल मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जिले की स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को इन खिलाड़ियों का पाली गांव में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एकेडमी के कोच नीरज रंगा एवं अंकित तोमर ने बताया कि गुजरात के कच्छ में 23 से 25 जनवरी तक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में खेकड़ा के यश यादव, पाली के प्रणव शर्मा, अंशिका ने गोल्ड मेडल, देव प्रताप सिंह और प्रनत चौहान ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बृहस्पतिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का तिलक लगाकर और फूलमाला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अजय चौहान, उदय राज चौहान, अशोक यादव, महेश पाल सिंह, रामकुमार, संगीता चौहान, सावित्री देवी, रवि शर्मा, दीपक चौहान, डॉ तरुण चौहान, रचना चौहान, पूनम चौहान, रामराज सिंह, राज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें