फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खुला घूम रहा पागल हुआ पिटबुल, 20 लोगों को काटा, 50 पशु भी जख्मी किए

Mon, 19 Aug 2024 09:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सुभानपुर गांव में पागल हुआ पिटबुल खुला घूम रहा है। वह 20 लोगों और 50 पशुओं को काटकर घायल कर चुका है। 
विज्ञापन
पिटबुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेकड़ा के सुभानपुर गांव में पागल पिटबुल कुत्ते ने दो दिन से आतंक मचाया हुआ है। उसने करीब 20 ग्रामीणों और 50 पशुओं को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कुत्ते को पकड़वाने और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



 

पिटबुल के हमले से घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
सुभानपुर के रहने वाले राजेश, अनुज आदि ने बताया कि गांव में एक पिटबुल नस्ल का कुत्ता खुला घूम रहा है, जिसके गले में पट्टा भी बंधा हुआ है। वह पागल हो चुका है, और ज्यादा खूंखार हो गया है। जंगल में जाने वाले ग्रामीणों और पशुओं पर हमला कर घायल कर रहा है। इसके अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी हमला कर घायल कर चुका है। 

पिटबुल के हमले से मानू, वंश, रामचंद्र, जगरेश, जोनी, अशोक, प्रिंस, अनुज, रविंद्र, मोहन समेत 20 ग्रामीण और 50 से अधिक पशु घायल हो चुके हैं। गंभीर रूप से घायल ग्रामीण रामचन्द्र का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दहशतजदा ग्रामीणों ने एसडीएम से पागल कुत्ते को पकड़वाने और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।



 
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे अभिभावक
ग्रामीण जगरेश, जोनी ने बताया कि पागल पिटबुल कुत्ते की दहशत से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक भी डरे हुए हैं। वह बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। अभिभावक बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए घर से डंडा लेकर निकलने को मजबूर हैं।

पिटबुल को पालने पर प्रतिबंध : एसडीएम
एसडीएम ज्योति शर्मा का कहना है कि पिटबुल कुत्ते को पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। पागल पिटबुल के हमले से ग्रामीणों और पशुओं के घायल होने का मामला जानकारी में आया है। वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही पागल पिटबुल को पकड़वाया जाएगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें