दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय में नौकरी लगवाने के नाम पर पाबला बेगमाबाद गांव के पवन से दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस के एसआई, हेड कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
पाबला बेगमाबाद गांव के रहने वाले पवन ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। आरोप लगाया कि गांव का ही राहुल कुमार दिल्ली पुलिस में एसआई और उसका भाई रजनीश हेड कांस्टेबल है। राहुल और रजनीश के भाई शक्ति सिंह ने दिल्ली पुलिस में अच्छी जान पहचान होने का हवाला दिया। इन लोगों ने दिल्ली पुलिस या गृह मंत्रालय में उसकी नौकरी लगवाने की बात कही और 15 लाख रुपये की मांग की।