फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

Wed, 26 Aug 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों वाले पोस्टर-बैनर लगाए जाने से हंगामा हो गया। सपा ने कार्रवाई की मांग की, जबकि रालोद जिलाध्यक्ष ने आरोपियों पर कार्रवाई का समर्थन किया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के खिलाफ लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है।

विज्ञापन




आपत्तिजनक पोस्टर-बैनर देख भड़के सपा नेता
हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।

विज्ञापन

11 बजे एसपी से शिकायत की बात
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सुबह 11 बजे शिकायत दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद समर्थकों ने जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी के कारण ये बैनर लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में टोल प्लाजा पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल, 15 कर्मियों पर FIR

पोस्टर हटाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
रालोद जिलाध्यक्ष बोले- लगाने वाले का पता लगाकर हो कार्रवाई
रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि जिसने भी ये बैनर लगाए हैं, उसका पता लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रालोद इस तरह की राजनीति नहीं करती है और संगठन की ओर से इस तरह के पोस्टर-बैनर लगाने का कोई सवाल नहीं है।
विज्ञापन

‘चवन्नी से रुपया’ बयान के बाद बढ़ी सियासी तल्खी
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच बागपत में पोस्टर-बैनर लगाए जाने से विवाद और गरमा गया है। सपा ने इसके लिए रालोद समर्थकों पर आरोप लगाया है, जबकि रालोद ने आरोप से इनकार करते हुए पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें