फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: जयंत चौधरी ने साइना नेहवाल को बताया सरकारी शटलर, ट्वीट कर सीएम योगी को दी थी बधाई

Mon, 05 Jul 2021 11:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साइना नेहवाल को सरकारी शटलर करार दिया है। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बड़ी जीत के बाद साइना नेहवाल ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी थी।
विज्ञापन
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। जिस पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने जीत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए ट्वीट किया। इस बधाई पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए साइना को सरकारी शटलर करार दिया।

विज्ञापन


साइना ने एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए बधाई दी थी। साइना ने लिखा था, 'यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रचंड जीत के लिए हार्दिक बधाई सीएम योगी आदित्यनाथ सर।' 

साइना के ट्विट को रीट्विट करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साइना को आड़े हाथों ले लिया। जयंत ने लिखा, 'सरकारी शटलर जनादेश को कुचलने की भाजपा की क्षमता का बखान कर रही हैं। मैं समझता हूं कि वोटर्स को अपने निर्णय को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले सेलिब्रिटी पर करारा ड्रॉप शॉट खेलने की जरूरत है।' साइना ने दिल्ली चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। 
विज्ञापन


भाजपा ने पंचायत चुनाव में 75 जिलों में 67 पर जीत दर्ज की
इस बार यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। भाजपा को 75 में से 67 सीटों पर जीत मिली हैं। वहीं सपा को पांच सीटें मिली हैं। बागपत की सीट पर रालोद ने कब्जा किया है। प्रतापगढ़ सीट पर राजा भइया की पार्टी विजयी रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें