फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय, नहीं मानने पर ये बड़ी तैयारी

Sat, 30 Oct 2021 08:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के पास 26 नवंबर तक का समय है। अगर जब तक सरकार नहीं मानी तो वे अपनी तैयारी करेंगे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज बागपत पहुंचे थे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक संघर्ष के जरिये उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार के पास बातचीत कर मसले को निपटाने का 26 नवंबर तक का समय है, इसके बाद वे अपनी तैयारी शुरू करेंगे।

विज्ञापन


बागपत के बिनौली में राकेश टिकैत ने शनिवार को जिवाना गुलियान स्थित सिद्घ गुरु स्थान नील कंठ आश्रम में सिद्घ गुरु महाराज से आशीष प्राप्त किया। इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद से सरकार ने उनसे कोई बात नहीं की। एमएसपी पर गारंटी और तीनों कृषि कानूनों की समस्या का समाधान जब तक नहीं हो जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिये संयुक्त किसान मोर्चा लड़ाई लड़ता रहेगा। 

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गाजीपुर बॉर्डर दिल्ली से पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग हटा ली है। अब वे अपनी फसलों को लेकर दिल्ली की ओर आगे बढ़ेंगे। सरकार ने जहां उन्हें रोका तो, वहीं धरना जमा देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के पास बातचीत कर मसले को निपटाने का 26 नवंबर तक का समय है, इसके बाद वे अपनी तैयारी शुरू करेंगे। आंदोलन को मजबूत करेंगे। 

यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान

वहीं विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव की घोषणा होने पर ही विचार किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अनिल सोलंकी, विनोद सोलंकी, बिल्लू प्रधान आदि उपस्थित रहे। इसके उपरांत दादरी गांव में पहुंचने पर भाकियू नेता शिवनारायण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राकेश टिकैत का फूल मालाओं से स्वागत किया।

विज्ञापन

उधर, शामली में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बर्बाद हो गए हैं। डीजल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि खेती करना मुश्किल हो गया है। किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। सरकार की गलत नीतियों से किसान भुखमरी की कगार पर हैं। किसान दिल्ली में लाल किला, संसद, और रामलीला  मैदान तक घेरेंगे। 

शनिवार को चौधरी नरेश टिकैत शामली के कुड़ाना मोड़ पर एक होटल के विवाद के मामले में आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों ने दिल्ली में कोई रास्ता नहीं घेरा है। पुलिस ने रास्ता रोक रखा था। जिसे अब खोला जा रहा है। किसान अब लाल किला, संसद, और रामलीला मैदान तक पहुंचेंगे। भाजपा सरकार गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं करा पाई है। इस सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों का विरोध विधानसभा चुनाव में भाजपा पर असर डालेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें