फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन, ग्रामीणों के आगे झुका ठेकेदार, पूरी हुईं ये बड़ी मांगें

Sat, 16 Apr 2022 08:21 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

क्षेत्र के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ठेकेदार को ग्रामीणों के आगे झुकना पड़ा और उनकी मांगें पूरी की गईं।
विज्ञापन
बागपत में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते क्षेत्र के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रमाला में जिवाना टोल प्लाजा के ठेकेदार ने यू-टर्न पर ड्रम रखवा दिए और नहर की पटरी की खुदाई करा दी। इसके विरोध में ग्रामीण भड़क गए। ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पहुंचकर हंगामा कर दिया। वहीं, सड़क के बीच धरना देकर बैठ गए। इस पर ठेकेदार को यू-टर्न से ड्रम हटवाने पड़े। इसके साथ ही नहर पटरी की मरम्मत कराने के आश्वासन पर धरना खत्म किया।

विज्ञापन


जिवाना टोल प्लाजा से पहले नेशनल हाईवे के बीच ड्रम रखकर यू-टर्न को बंद कर दिया था। जिससे किसी भी वाहन चालक को एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए टोल देना पड़ता था। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर रोजाना वाहन चालकों से मारपीट व महिलाओं से अभद्रता को लेकर हंगामा होता है। वहीं, टोल ठेकेदार ने नहर की पटरी पर गड्ढे खोद दिए। जिससे किसानों व क्षेत्र के ग्रामीणों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीणों से भी टोल वसूला जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


इनके मद्देनजर आसपास के कई गांवों के लोग शनिवार को जिवाना टोल प्लाजा पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। वहां टोल कर्मियों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई और ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर सड़क के बीच धरना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर रमाला पुलिस पहुंची और थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने उन्हें समझा-बुझाकर उठाने का प्रयास किया। लोगों ने ड्रम हटने व नहर पटरी दुरुस्त नहीं होने तक धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां
विज्ञापन


इसके बाद यू-टर्न से ड्रम हटवाए गए और नहर पटरी को ठीक कराने का आश्वासन दिया। वहां से धरना खत्म किया गया। पुलिस के समझाने के बाद ही टोलकर्मियों ने यू-टर्न से ड्रम हटाए। वहीं, दोबारा यमुना नहर की पटरी को क्षतिग्रस्त नहीं करने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें