फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: पांच एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जिला संयोजक ने मांगी माफी

Thu, 24 Dec 2020 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • दो दिन पूर्व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में स्थापित की गई श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर हुआ था हंगामा
  • प्रकरण को राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट, एबीवीपी के जिला संयोजक ने माफी की वीडियो की शेयर
विज्ञापन
tweet picture - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत स्थित दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में स्थापित की गई श्रुति देवी की मूर्ति को लेकर हुए हंगामे के मामले में कोतवाली पुलिस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला संयोजक सहित पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की। वहीं, जैन समाज के बढ़ते रोष को देखते हुए एवीबीपी के जिला संयोजक ने वीडियो शेयर कर माफी मांगी है।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पूर्व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में स्थापित श्रुति देवी की मूर्ति को हटवाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में घुसकर हंगाम किया था। इससे जैन समाज के लोगों मेें रोष उत्पन्न हो गया था और उन्होंने जलूस निकालकर कॉलेज की प्रबंध समिति को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले मेें कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कॉलेज मेें घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश करने, ताले को तोड़कर अपना ताला लगाने, छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ को बंधक बनाने की कोशिश करने आदि के मामले में दस एबीवीपी कार्यकर्ता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। गुरूवार को भी व्यापार मंडल बड़ौत और व्यापारी एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य की तहरीर के आधार पर पांच एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इनमें अंकुर चौधरी निवासी नेहरू रोड, याचिका तोमर निवासी बिजरौल, अक्षय कुमार निवासी आर्य नगर नेहरू रोड, हैप्पी शर्मा निवासी पट्टी मेहर बड़ौत और एक अज्ञात शामिल है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को इस प्रकरण को लेकर ट्वीट किया। ट्वीट में कहा कि ‘लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में, यहां पे सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है’।

जिला संयोजक ने मांगी मांफी
प्रकरण को लेकर जैन समाज में बढ़ते रोष को देखते हुए एवीबीपी के जिला संयोजक अंकुर चौधरी ने प्रेस नोट जारी करते हुए मांफी मांगी। एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें भविष्य में इस संबंध में कोई धरना-प्रदर्शन व आंदोलन न करने की बात कहीं। कहा कि भूलवश यह आंदोलन हुआ। एवीबीपी कार्यकर्ता इसके लिए क्षमा चाहते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें