फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपबीती सुनाई: पति और पत्नी ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, सुनाया अपना दर्द, फिर दोनों बेसुध हालत मे मिले 

Thu, 16 Sep 2021 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में एक दंपती बेसुध हालत में मिले हैं। जांच में पता चला कि दोनों ने जहर खा लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया दोनों ने जहर खाने से पहले वीडियो बनाई अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
दोनों बेसुध हालत में मिले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में पुरानी तहसील मोहल्ले में रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक और उसकी पत्नी ने कुछ लोगों पर पुलिस में झूठी शिकायत करके उत्पीड़न कराने का आरोप लगाते हुए जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों ने जहर खाने से पहले अपनी वीडियो बनाई और उसमें उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। परिजनों को दोनों बेसुध हालत में डीएम आवास के सामने झाड़ियों में पड़े मिले। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुरानी तहसील मोहल्ले के रहने वाले राजीव कुमार के साथ करीब डेढ़ महीने पहले पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की थी। राजीव कुमार ने कोतवाली में इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इसके बाद एक व्यक्ति ने राजीव कुमार के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच सीओ बागपत अनुज मिश्रा कर रहे है। राजीव कुमार व उसकी पत्नी ने बुधवार दोपहर को एक वीडियो बनाई और पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन को दोनों डीएम आवास के सामने झाड़ियों में बेसुध हालत में पड़े मिलने। परिजनों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज मेरठ रेफर कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन


वीडियो में कहा उत्पीड़न झेल नहीं सके, कहीं न्याय भी नहीं मिला
राजीव कुमार व उनकी पत्नी ने जहर खाने से पहले एक साथ वीडियो बनाई है। इसमें राजीव कुमार ने पांच लोगों का नाम लेते हुए कहा कि उनके उत्पीड़न से वह परेशान हो चुका है। उसका कोचिंग सेंटर और साइबर कैफे भी बंद हो चुका है। उसे कहीं से न्याय नहीं मिल रहा है। इंस्पेक्टर, सीओ सभी ने जांच कराई, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद भी लोग उसका उत्पीड़न कर रहे है। अब वह उत्पीड़न नहीं झेल सकता है और वह व उसकी पत्नी आत्महत्या कर रहे है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान

राजीव के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी जांच चल रही है। पुलिस की ओर से अभी तक राजीव को कोई फोन नहीं किया गया। न ही उसका नाम जांच में शामिल किया गया। जिन लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, उसकी भी जांच की जाएगी। - अनुज मिश्रा, सीओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें