फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नशे में धुत पूर्व सैनिक ने पिस्टल लहराकर किया हंगामा, आरोपी को कारतूस के साथ दबोचा

Thu, 06 Jan 2022 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत के एक गांव में पूर्व सैनिक ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। पूर्व सैनिक ने हाथ में पिस्टल लेकर गांव में जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बिनौली के जौहड़ी गांव में शराब के नशे में धुत होकर पूर्व सैनिक ने पिस्टल लहराते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पूर्व सैनिक को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया पूर्व सैनिक कुलदीप तोमर उर्फ सुक्खन पुत्र राजपाल है। उसने बुधवार की शाम गांव में शराब के नशे में धुत होकर हाथ में पिस्टल लहराते हुए खूब हंगामा किया। पुलिस ने उसे ईदगाह के पास से पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

 यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि कुलदीप ने डेढ़ माह पहले भी हथियार के साथ गांव में हंगामा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर वह फरार हो गया था। इस मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। राइफल, पंपगन बंदूक और पिस्टल बरामद कर जेल भेज दिया था। यह जमानत पर आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें