फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मौसेरे भाई और उसके दोस्त को सौंप दी पत्नी, फिर पति ने दे दिया तीन तलाक... सालभर पहले हुई थी शादी

सार

विवाहिता ने पति समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत क्षेत्र के एक गांव में पति ने मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौसेरे भाई और उसके दोस्त को सौंप दिया। इन्होंने विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन तलाक देकर पति ने घर से निकाल दिया। शिकायत मिलने पर एएसपी ने महिला थाना पुलिस को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फरवरी 2024 में उसका निकाह एक गांव के युवक से हुआ था। इसके बाद से वह ससुराल में रह रही थी। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले ससुराल में मौसेरे देवर और उसके दोस्त को बुलाया गया। पति और सास ने मिलकर उसे मौसेरे देवर को सौंप दिया। दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।

पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत कोतवाली और महिला थाने में की गई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। उधर, शिकायत मिलने पर एएसपी एनपी सिंह ने महिला थाना पुलिस को जांच सौंप दी। एएसपी का कहना है कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें