फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बड़ौत में मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, फल बांटकर दिया भाईचारे का संदेश

Mon, 10 Aug 2026 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्य बाजार में कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ियों को फल भी वितरित किए गए। खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि समाज में भाईचारा कायम रखने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
कांवड़ियों पर मुस्लिम समाज के लाेगों ने की पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के मुख्य बाजार में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कांवड़ियों के नगर में प्रवेश के दौरान समाज के लोग एकत्र हुए और उन पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान माहौल में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

 

कांवड़ियों को फल भी वितरित किए
पुष्पवर्षा के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों को फल भी वितरित किए। लोगों ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: कहीं करोड़ों की कांवड़, कहीं झांकी का क्रेज; रफ्तार भर रहीं शिवभक्तों की केसरिया कतारें
 
विज्ञापन

भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश
खिदमत सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान मलिक ने कहा कि समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं।

उत्साह से किया कांवड़ियों का स्वागत
कांवड़ियों के स्वागत के दौरान समाज के लोगों ने उत्साह के साथ उनकी सेवा की। इस मौके पर उमरजान खान, मास्टर यमीन, समीर हसन, इरफान, असलम मिर्जा, आरिफ कुरैशी और बिलाल अल्वी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें