फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KAnwad Yatra: बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर हादसा, दो बाइकों और ट्रैक्टर की टक्कर में चार कांवड़िये घायल

Mon, 10 Aug 2026 09:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर देर रात दो सड़क हादसों में चार कांवड़िये घायल हो गए। कान्हड़ देवी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हरियाणा के सोनीपत निवासी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो सड़क हादसों में चार कांवड़िये घायल हो गए। हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे कान्हड़ देवी के सामने हुआ। एक हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई, जबकि दूसरे में बाइक की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई।

विज्ञापन


दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर
कान्हड़ देवी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी रोहित पुत्र साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

दोघट निवासी समाजसेवी प्रहलाद सिंह फौजी अपनी गाड़ी से रोहित को टीकरी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन रोहित को सोनीपत के अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति हादसे के बाद बाइक छोड़कर मौके से चला गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई बाइक, तीन कांवड़िये घायल
इसी दौरान ट्रैक्टर से टकराई बाइक पर सवार बागपत के डोला गांव निवासी तुसार पुत्र शिव कुमार, अभिषेक पुत्र भंवर सिंह और जीता पुत्र पवन घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है कि घायल अभिषेक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
दोघट थाना पुलिस ने दोनों हादसों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें