37 एक्टिव केस रह गए अब जिले में
1 या 2 तक पहुंचा संक्रमित मिलने का आंकड़ा रोजाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ रहा है। रोजाना संक्रमित मिलने का आंकड़ा भी एक या दो तक पहुंच गया है। संक्रमण कम होने के कारण जिले में एक्टिव केस भी घटकर 37 रह गए है, जिससे स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के बचाव के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।
कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी माह में संक्रमण के काफी मामले बढ़ गए थे। एक दिन में तीन सौ से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मगर, फरवरी माह में संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। जिला धीरे-धीरे कोरोना से मुक्त हो रहा है। अब एक दिन में दो से पांच संक्रमित ही मिल रहे है तो कभी आंकड़ा शून्य भी पहुंच रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने भी कुछ राहत महसूस की है। बागपत में 31 जनवरी को 260 एक्टिव केस थे। एक फरवरी को घटकर 164 रह गए थे और अब केवल 37 एक्टिव केस रह गए है।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार का कहना है कि फरवरी माह में संक्रमण के मामले काफी कम हुए है। टीकाकरण के कारण लोग जल्दी ठीक हो रहे है। संक्रमण कम होने से एक्टिव केस भी कम हो गए है। इसके बावजूद बचाव जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण और और गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है।
----
फरवरी माह में ऐसे मिल रहे संक्रमित
तिथि संक्रमित एक्टिव
11 फरवरी 02 37
10 फरवरी 00 46
09 फरवरी 04 57
08 फरवरी 01 66
07 फरवरी 00 86
06 फरवरी 06 85