फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बंदरों की उछल-कूद से बिजलीघर में लगी आग, कैपेसिटर बैंक जलकर खाक, आठ गांवों की बिजली गुल

Tue, 30 Jun 2026 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के अमीनगर सराय स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह बंदरों की उछल-कूद से कैपेसिटर बैंक में आग लग गई। हादसे में कैपेसिटर और मशीन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि आठ गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के मीनगर सराय स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह बंदरों की उछल-कूद के कारण कैपेसिटर बैंक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे कैपेसिटर बैंक में लगे 24 कैप्सूल जलकर नष्ट हो गए और मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल ने पाया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से उपकेंद्र की अन्य मशीनों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कचरे से भरी ट्रॉली बनी काल, बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, सब्जी आढ़ती की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांवों की बिजली आपूर्ति हुई प्रभावित
आग लगने के कारण उपकेंद्र से जुड़े आठ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त उपकरणों का निरीक्षण किया और विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए खराब उपकरणों को बदलने का कार्य शुरू करा दिया।

जांच में जुटा ऊर्जा निगम
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गोपाल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बंदरों की वजह से कैपेसिटर बैंक में आग लगने की बात सामने आई है। पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें